विस्तार से पढ़े...

जातीय जनगणना के समर्थन में जदयू ने निकाला औरंगाबाद जिले में आभार यात्रा

Kaushal kumar 🗓️ 25 Jun ⚖️ News 👁️ 1272
जातीय जनगणना के समर्थन में जदयू ने निकाला औरंगाबाद जिले में आभार यात्रा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जाति आधारित गणना कराने के समर्थन में जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में आभार यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में शहर के गांधी मैदान से निकली यात्रा मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंची।
इस यात्रा में काराकाट से सांसद महाबली सिंह, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, पार्टी नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के साथ पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सांसद ने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना कराना सीएम का ऐतिहासिक एवं सराहनीय फैसला है। वर्षों बाद यह कार्य कराना साहसिक कदम है। रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जाति आधारित गणना होने से बिहार के हर वर्ग एवं जाति को लाभ मिलेगा। ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रहे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि जाति आधारित गणना से समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का सरकार ख्याल रखेगी।

जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा है कि आभार यात्रा में जदयू के सभी वरीय नेताओं के साथ जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों एवं महात्मा फूले समता परिषद के नेताओं ने भाग लिया। जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय, अशोक कुमार मेहता, महात्मा फूले समता परिषद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, चंद्रभूषण वर्मा, कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार सिंह, बैजनाथ मेहता, तेजेंद्र कुमार सिंह, पिटू मेहता, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मंजरी सिंह, जगरन्नाथ सिंह चंद्रवंशी, ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिकू सिंह, चंद्रभूषण वर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, महामाया ठाकुर, अनिल यादव, शशि चौरसिया, धनंजय शर्मा शामिल रहे।


w G P

You may like related post:

News के सभी लेख को पढ़े ! सभी लेख को पढ़े ! क्या आप Blog लिखना चाहते है ? सभी image news को पढ़े ! क्या आप भी image news जोड़ना चाहते है ?

Comments are as...

12:41:19 07-11-2026
555
Replies by...
Programmer
Waiting for reply...
06:31:32 06-11-2026
1
Replies by...
Programmer
Waiting for reply...
06:31:28 06-11-2026
1
Replies by...
Programmer
Waiting for reply...
06:31:21 06-11-2026
Replies by...
Programmer
Waiting for reply...
Kumar ravi 05:29:39 06-11-2026
1
Replies by...
Programmer
Waiting for reply...
Kumar ravi 05:29:34 06-11-2026
1
Replies by...
Programmer
Waiting for reply...
Kumar ravi 05:29:26 06-11-2026
Replies by...
Programmer
Waiting for reply...

Total number of Comments in this page are 7.

☆ Leave Comment...