मैं मुल्क की हिफाजत करूँगा ये मुल्क मेरी जान है इसकी रक्षा के लिए मेरा दिल और जां कुर्बान है
दिलों की नफरत को निकालो वतन के इन दुश्मनों को मारो ये देश है खतरे में ए -मेरे -हमवतन भारत माँ के सम्मान को बचा लो
चैन ओ अमन का देश है मेरा, इस देश में दंगा रहने दो लाल हरे में मत बांटो, इसे शान ए तिरंगा रहने दो
मैं अपने देश का हरदम सम्मान करता हूँ, यहाँ की मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ, मुझे डर नहीं है अपनी मौत से, तिरंगा बने कफ़न मेरा, यही अरमान रखता हूँ।
भारतमाता तुम्हें पुकारे आना ही होगा, कर्ज अपने देश का चुकाना ही होगा, दे करके कुर्बानी अपनी जान की, तुम्हे मरना भी होगा मारना भी होगा।
तीन रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है, हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान है, यही है गंगा, यही हैं हिमालय, यही हिन्द की जान है और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान हैं।
